मालदा के मोथाबाड़ी क्षेत्र के विधानसभा के विधायक सबीना यास्मीन बाढ़ पीड़ितों के पास खड़े होकर उन्हें राहत पहुँचाई है। गुरुवार की सुबह, विधायक स्वयं एवं अपनी कार्यकर्ताओं के साथ चाँचल उपखण्ड के बाढ़ वाली क्षेत्रों में पहुँचे,एवं वहाँ पहुँचकर उन बाढ़ पीड़ित लोगों में राहत की सामिग्री प्रदान की। यह ज्ञात है कि,मोथाबाड़ी विधानसभा के विधायक सबीना यास्मीन ने अपने स्वयं कि निधि से बाढ़ पीड़ित के 1500 परिवारों में सूखे भोजन वितरण किए हैं। इतना हीं नहीं बल्कि उन्होंने नाव के सहारे चाँचल उपखण्ड के बाढ़ की पानी से भरी अगम्य क्षेत्रों में जा कर भी बाढ़ पीड़ितों में राहत की समीग्री प्रदान की है। इसके अलावे मालदा के रतुआ दौलतनगर के उच्च विद्यालय के ओर से भी बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत की सामीग्री वितरण हुई है। दूसरी तरफ रतुआ के एक नंबर ब्लॉक, भालुका के राय मोहन मोहनी मोहन विद्यापाठ ने बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत दी। इस दिन,इस विद्यालय की ओर से हरिश्चंदरपूर 2 नम्बर ब्लॉक, जानकीनगर तथा विभिन्न बाढ़ वाली क्षत्रों में बाढ़ पीड़ित लोगों में खिचड़ी एवं पिने का पानी वितरित किया गया है। इस दिन इस विद्यालय के छात्रों ने मिलकर कुछ रुपये इकट्ठे किए,एवं बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत की समीग्री वितरण किए।
মালদা